गुमला

Gumla : 108 एंबुलेंस के कर्मी पर जानलेवा हमला, इलाजरत

Gumla : गुमला थाना के समसेरा गांव निवासी शिवशंकर साहू पर जानलेवा हमला हुआ है. स्थिति नाजुक देखते हुए रांची में इलाज चल रहा है. इस संबंध में शिवशंकर ने गुमला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी, ससुराल के लोगों के अलावा 10-12 लोगों को आरोपी बनाया है. दर्ज केस में शिवशंकर साहू ने कहा है कि वह गुमला सदर अस्पताल में 108 एंबुलेंस गाड़ी का कर्मी है और गुमला शहर के नदीटोली मोहल्ला में किराये के घर पर रहता है.

16 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे 10 से 12 लोग उसके घर पहुंचे. उसके साथ मारपीट किया. जब वह जान बचाकर भागने लगा तो उसपर ईट पत्थर से वार किया गया. जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद मरा हुआ समझकर उसे हमलावर छोड़कर चले गये. जब उसे होश आया तो वह मोहल्ले के एक घर की सीढ़ी के नीचे छिप गया. उसके परिजन आये और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद गुमला से रांची रेफर कर दिया गया. इधर, शुक्रवार को जब उसे होश आया और स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ तो उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है.

शिवशंकर ने आवेदन में 10-12 लोगों का नाम भी दिया है. साथ ही मुंह में पिस्तौल डालने का भी आरोप लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *