गुमला

Gumla News :  गुड न्यूज! गुमला के आदिम जनजाति गांवों में बनेगी 11 सड़कें

Gumla News : गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने एवं जनसुविधाओं की पहुंच सुलभ बनाने के उद्देश्य से 11 नई सड़कों के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. ये 11 सड़कें आदिम जनजाति बहुल गांवों को जोड़ेगी. आजादी के बाद पहली बार इन गांवों में सड़क बनने जा रही है. उपायुक्त ने कहा है कि मई माह में स्वीकृत इन सड़कों की कुल लंबाई 47.699 किलोमीटर तथा कुल अनुमानित लागत 45.8295 करोड़ है.

निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जिले के आदिम जनजाति बहुल ग्रामों में संपर्क एवं जीवन-यापन की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा. आदिम जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाज़ार तथा आपात सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि गुमला के हर दुर्गम गांव तक विकास की सड़क पहुंचे. इन परियोजनाओं से न केवल संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी. बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा. यहां बता दें कि प्रशासन जिन 11 सड़कों को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है.

स्वीकृत सड़कों का विवरण

बिशुनपुर प्रखंड

-हेलता से बलातूपाठ तक सड़क – 5.450 किमी

-टुटुवा कुजाम रोड से रामझरिया – 6.020 किमी

-सेरका से जालिम हारूप सड़क – 9.110 किमी

-कुजाम से छोटोंगपाठ सड़क – 3.71 किमी

चैनपुर प्रखंड

-गुंगरुपत से चाकडीपा तक सड़क– 2.068 किमी

-लुपुंगपाठ से बिजापाठ तक सड़क– 5.534 किमी

-चमनरावा गुरदारी रोड से बगलता – 3.200 किमी

डुमरी प्रखंड

-दीना महुवाटोली से बेलटोली – 3.400 कि.मी.

-कांदापाठ से डुलूसरना तक सड़क – 1.680 किमी

-कांदापाठ से टोपेटोली तक सड़क – 2.550 किमी

घाघरा प्रखंड

-दीरगांव से सनातनगढ़ तक सड़क – 4.970 किमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *