Gumla : गुमला में 13 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा
Gumla : गुमला थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुमला थाना से करीब 12 किलोमीटर दूर भरदा स्कूल के पास शीशम साहू के नवनिर्मित पक्के मकान में की गई. पुलिस ने जुआ स्थल से कुल 2 लाख 10 हजार 360 रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा ताश के 16 पैकेट और एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है.
बताया जा रहा है कि गुमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भरदा स्कूल के समीप एक घर में प्रतिदिन लाखों रुपये का जुआ खेला जाता है. सूचना के आधार पर गुमला एसपी हरिश बिन जमां के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया.
13 जुआरियों को पकड़ा गया
शनिवार को करीब 12:45 बजे पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर जुआ स्थल की घेराबंदी की और औचक छापेमारी की. इस दौरान मौके से जुआ खेलते हुए 13 जुआरियों को पकड़ा गया. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, सअनि दाखिन बेसरा, हवलदार नामजन समद, आरक्षी समीर अंसारी, आरक्षी सुदीप टोप्पो व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
सहिन्द साहू उम्र 40 वर्ष, राजन साहू उम्र 19 वर्ष दोनों ग्राम पोढ़ा नागफेनी, कंचन उरांव उम्र 39 वर्ष करौंदा, शीशम साहू उम्र 30 वर्ष भरदा भरदा, रमेश महली उम्र 35 वर्ष हेसागुटू कलहुटोली, फुलवीर भगत उम्र 50 वर्ष कुलकोपी, असनी साहू उम्र 26 वर्ष पुसो, पंकज महतो उम्र 24 वर्ष पुसो, तबरेज अंसारी उम्र 23 वर्ष पुसो, ब्रजेश साहू उम्र 28 वर्ष भरदा, रविकांत भगत उम्र 42 वर्ष छारदा, अफताब अंसारी उम्र 26 वर्ष सिसई नई बस्ती, किरानी साहू उम्र 34 वर्ष खोरा गांव निवासी है.
