Ramnavami 2026 : गुमला में रामनवमी में 31 अखाड़ा भाग लेगा
Ramnavami 2026 : रामनवमी पर्व को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल गुमला की बैठक हुई. इसमें 31 पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए. रामनवमी जुलूस को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय महावीर मंडल गुमला के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने की. जिसमें केंद्रीय महावीर मंडल के पिछले 40 वर्षोँ से महावीर मंडल को अपनी सेवा दे रहे संरक्षक मंडली के रविंद्र सिंह, पप्पू श्रीवास्तव, निर्मल गोयल, पवन अग्रवाल, दामोदर कसेरा, ब्रिज फोगला व प्रबुद्धजन भाग लिये. बैठक में गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार सिंह ने किया. अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने सभी उपस्थित रामभक्तों का स्वागत करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने की अपील की.
पूर्व अध्यक्ष शशि प्रिया बंटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलूस में सभी समितियों के सदस्य अपने-अपने डंका एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ एकत्रित होंगे. इसके बाद जुलूस निकाला जायेगा जो मुख्य मार्ग से होते हुए गुजरेगा. थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जुलूस में श्रद्धा और अनुशासन बनाये रखें. उन्होंने भड़काऊ गीतों पर रोक, नशा सेवन से दूरी और निर्धारित मानकों के अनुरूप साउंड सिस्टम के उपयोग पर जोर दिया. ताकि किसी भी समुदाय की भावना आहत न हो. साथ ही सभी समितियों को अपने सदस्यों की सूची थाना में जमा करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस या समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया. मुख्य संरक्षक रविंद्र सिंह ने रामनवमी जुलूस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले घाटो बगीचा में ही जुलूस निकाला जाता था. वर्ष 1982 में केंद्रीय महावीर मंडल की स्थापना के बाद से यह आयोजन लगातार भव्य रूप लेता गया है और आज भी यह पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाता है. जिसमें सभी समुदायों की भागीदारी रहती है.
बैठक में सचिव हरजीत सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक सह शोभा यात्रा प्रभारी मुकेश मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश ओहदार, दिलीप जायसवाल, विपिन सिंह, सहसचिव संजय वर्मा, रंजीत सोनी, रूपेश साहू, विनोद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, कानूनी सलाहकार ओमप्रकाश बाबूलाल, कौशिक वर्मा, अमित सिंह यादव, कौशलेंद्र जमुआर, पंकज लाल, पुष्कर लाल, संतोष यादव, मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, सौरभ विश्वकर्मा, अंजनी सिंह, अभय तिवारी, हिमांशु केसरी, सुनील यादव, गोपाल शर्मा, अनिकेत कुमार, बबलू वर्मा, रवि गुप्ता, अजीत विश्वकर्मा, सुशील पंडा, बिरजू सिंह, सभी अखाड़ों के प्रमुख समीर महतो, विकास साहू, सागर सिंह, किशुन सिंह, मनीष राय, विकास सिंह, राज शर्मा, किशोर रजत, अनुज गोयल, भास्कर दूबे, गौरव केसरी, निशांत सिंह, कुलदीप सिंह, अंशु राम, शिवम कुमार, भोला दास, दुर्गा राम, सनी कुमार, शिव राम, विजय राम, पूनम सिंह, रोहित राम, विशाल चीक बड़ाइक, धनेश्वर पाल सिंह, गणपति सहित 31 पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे.
