Gumla News: गुमला के कचहरी परिसर में मानसिक रोगियों का उत्पात, लोग परेशान
Gumla News: गुमला कचहरी आने वाले लोग इन दिनों दो मानसिक रोगियों से परेशान हैं. इसमें एक वृद्ध पुरुष व एक महिला है. दोनों एक साथ रहते हैं. परंतु, ये दोनों हर दिन कुछ न कुछ उत्पात मचाते हैं. जिससे लोग परेशान हो गये हैं. स्थानीय लोगों की माने तो दोनों मानसिक रोगी हैं. लेकिन कई बार ये लोग सादरी में बात करते हैं. वृद्ध व्यक्ति अपने को पहाड़ पनारी गांव का रहने वाला बताता है. जबकि महिला वृद्ध व्यक्ति का सहयोगी बताती है. कई दिनों से कचहरी परिसर के प्रवेश द्वार के समीप दोनों डेरा जमाये हुए हैं. पहले दोनों सूचना भवन के बरामदे से रहते थे.
परंतु, सूचना भवन को जगह जगह गंदा करने व कटे फटे कपड़े और प्लास्टिक फेंक देने के कारण सूचना भवन के बरामदे से दोनों को भगा दिया गया. भगाने के बाद मानसिक रोगियों ने पेड़ के नीचे अपना डेरा डाल लिया है. गुरुवार को दोनों आपस में लड़ते नजर आये. यहां तक कि लड़ाई में महिला द्वारा अपशब्द का भी प्रयोग किया गया. वृद्ध व्यक्ति को महिला द्वारा पीटते भी देखा गया. जिससे कचहरी परिसर पहुंचने वाले लोग परेशान थे. मानसिक रोगी होने के कारण डर से कोई उन्हें समझाने का भी प्रयास नहीं किया. क्योंकि, लोगों को मानसिक रोगियों द्वारा हमला करने का डर है. इसलिए लोगों ने गुमला प्रशासन से दोनों को किसी आश्रय गृह में रखने की मांग किया है.
गुरुवार को दोनों का फोटो समाज सेवी रमेश कुमार चीनी ने खींचकर हमें उपलब्ध कराते हुए प्रशासन से मानसिक रोगियों के इलाज की व्यवस्था व किसी सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग किया है. नहीं तो यहां किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है. इधर, जिस पेड़ के नीचे अभी दोनों रह रहे हैं. वहां पहले कई दुकानें लगती थी. परंतु, मानसिक रोगियों की डर से दुकानदार वहां दुकान लगाना बंद कर दिये.
