गुमला

Gumla Biological Park : गुमला विधायक की पहल से जैविक पार्क बना

Gumla Biological Park : गुमला बाइपास रोड में जैव विविधता पार्क का निर्माण गुमला विधानसभा के झामुमो विधायक भूषण तिर्की की पहल से हुआ है. विधायक ने जैविक पार्क बनाने के लिए अनुशंसा किये थे. यहां तक कि पार्क का नामकरण शहीद तेलंगा खड़िया के नाम पर करने के लिए भी विधायक ने ही अनुशंसा किये थे. जिसपर राज्य सरकार ने मुहर लगाया था. जिसका फल है. आज पार्क बनकर तैयार हो गया. इधर, पार्क के उदघाटन के दूसरे दिन बुधवार को दोपहर तक 300 से अधिक लोगों ने पार्क का भ्रमण कर वहां की खूबसूरती को देखा. कई लोग परिवार के साथ पार्क घूमने पहुंचे तो कई लोग दोस्तों के साथ पार्क में घूमते नजर आये. युवक युवतियों की भीड़ सबसे अधिक देखी गयी. वहीं वन विभाग गुमला ने पार्क में प्रवेश के लिए टिकट दर निर्धारित कर दिया है. बड़े लोगों के लिए 30 रुपये व बच्चों के लिए 10 रुपये टिकट दर तय किया गया है. इधर, पार्क का कैफेटेरिया अबतक चालू नहीं हुआ है. इस कारण पार्क के बाहर कई दुकानें सज गयी है. जहां पार्क घूमने आने वाले लोगों को मनपसंद की चीजें खाते देखा गया. पार्क बनने के साथ ही बाइपास रोड की रौनक भी बढ़ गयी है.

गुमला विधायक से मिले पार्क के आर्किटेक्ट

जैविक पार्क का डिजाइनल बनाने वाले डीओटी कंस्लटेंट रांची की टीम आर्किटेक्ट गोपीकांत महतो के नेतृत्व में गुमला विधायक भूषण तिर्की से मुलाकात किया. टीम के लोगों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया. टीम ने कहा कि वन विभाग गुमला की पहल व विधायक की अनुशंसा के बाद गुमला जिला को जैविक पार्क के रूप में बड़ा तोहफा मिला है. गुमला विधायक ने लोगों के मनोरंजन के लिए बेहतरीन पहल की. जिसका परिणाम है. आज 32 एकड़ भूखंड में पार्क बनकर तैयार हो गया है. वहीं विधायक ने पार्क का डिजाइन करने वाली टीम को बधाई दिया. विधायक ने कहा कि मैंने पूरे पार्क का भ्रमण किया. बहुत ही सुंदर डिजाइन किया गया है. वन विभाग के डीएफओ ने जब पार्क के बारे में चर्चा किया था तो मैंने पार्क बनाने की अनुशंसा किया था. साथ ही पार्क का नाम शहीद तेलंगा खड़िया के नाम पर रखने की अनुशंसा भी किया था.

जैविक पार्क बनने के बाद बाइपास सड़क पर लोगों की आवाजाही बढ़ गयी है. खासकर युवाओं की भीड़ इस रूट पर देखी जा रही है. ऐसे में जरूरी है. इस रूट में पुलिस की गश्ती 24 घंटे हो. चूंकि कई बार इस रूट पर अपराधिक घटना घट चुकी है. इसलिए पुलिस की गश्ती जरूरी है.

भोला चौधरी, समाज सेवी, गुमला

पहले से बाइपास रोड व्यस्त मार्ग था. अब पार्क बनने से इस रूट पर और ज्यादा भीड़ आने लगी है. बाइपास सड़क होने के कारण आये दिन इस रूट पर हादसे भी होते हैं. इसलिए गुमला प्रशासन से अनुरोध है. बाइपास रोड में एक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण हो. ताकि घायलों की मदद मिल सके.

शिशिर गुप्ता, समाज सेवी, गुमला

जैव विविधता पार्क का क्षेत्रफल बड़ा है. एक टुकटुक गाड़ी पार्क के अंदर व्यवस्था हो. ताकि बड़े बुजुर्ग लोग पूरे पार्क का भ्रमण टुकटुक गाड़ी से कर सके. पार्क के अंदर गाड़ी चले तो उसका भाड़ा भी पूरे पार्क के भ्रमण का निर्धारित किया जाये. इससे लोगों को पूरे पार्क को घूमने में सहूलियत होगी.

रमेश कुमार चीनी, उपाध्यक्ष, चेंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *