गुमला

Gumla : मुंशी सह गार्ड की हादसे में मौत

Gumla : गुमला सदर थाना क्षेत्र के कांशीटोली के समीप अज्ञात वाहन और ऑटो में टक्कर हो गयी. जिससे ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. ऑटो में सवार अन्य लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल गुमला लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने मृतक व्यक्ति की पहचान आंजन निवासी 50 वर्षीय इंदर सिंह के रूप में की है. वह आंजनधाम में वन विभाग बाउंड्री वॉल के काम में गार्ड मुंशी का काम करता था.

शुक्रवार की सुबह करीब 9.00 घाघरा से ऑटो बुक करके कुछ मजदूरों को काम करने के लिए आंजन धाम ले जा रहे थे. कांशीटोली के समीप सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने ऑटो के साइड में बैठे इंदर को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. अज्ञात वाहन चालक मौके वारदात से अपना वाहन लेकर फरार हो गया. बताया गया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटी हैं. जिनका रो रोकर बुरा हाल है. जानकारी मिलने पर गुमला थाना से एएसआइ विनय कुमार महतो अस्पताल पहुंचकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *