Basia : आग से जलकर वृद्ध महिला की मौत
Basia : बसिया थाना क्षेत्र के बनई बेलवाटोली गांव निवासी मरियानुस केरकेट्टा की 62 वर्षीय पत्नी कुंवारी केरकेट्टा की आग से जलकर मौत हो गयी. आग से जलने के बाद उसका इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा था. गुरुवार की देर रात्रि मौत हो गयी. जानकारी देते हुए मरियानुस केरकेटटा ने बताया कि सुबह किचन में झाड़ू करने के दरमियान चूल्हे की आग से उसकी साड़ी को आग पकड़ लिया. जिसेसे शरीर के कई हिस्से जल गये थे. आग लगने के बाद महिला चिल्लाने लगी. हल्ला करने पर मरियानुस बाहर से दौड़ता हुआ आया और आग पर काबू पाया.
परंतु तबतक महिला काफी जल चुकी थी. तत्पश्चात बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा था. लेकिन इलाज के दौरान कुंवारी केरकेट्टा की मृत्यु हो गयी. जिसका कागजी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
