Gumla Sports : गुमला में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-थ्री का आयोजन करने का निर्णय
Gumla Sports : मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला द्वारा रविवार को सारू पहाड़ में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 50 से अधिक नये व पुराने क्रिकेटर भाग लिये. एक साथ वनभोज का आनंद उठाया. साथ ही गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया. इसके लिए जल्द गुमला में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता सिजन-थ्री का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसमें गुमला के अलावा दूसरे जिले के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जायेगा. रोहित उरांव विक्की ने कहा है कि मॉर्निंग क्रिकेट क्लब का जब से गठन हुआ है.
गुमला में लगातार क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है. बीतें 15 सालों से यह क्लब गुमला में सक्रिय रूप से काम कर रहा है. हर साल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसका परिणाम है. क्रिकेट खेल के प्रति रूचि रखने वाले खिलाड़ी लगातार खेल से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं. आने वाले दिनों में गुमला में पुन: बड़े स्तर पर डे-नाइट क्रिकेट होने वाला है. इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. क्लब के सदस्य भोला चौधरी ने कहा है कि मॉर्निंग क्रिकेट क्लब लगातार क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है. क्लब के प्रयास के कारण ही आज शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम क्रिकेट खेल ग्राउंड बन गया है. यहां कई काम हुआ है. मंच बनाने से लेकर घेराबंदी व सीढ़ी बनाने में अहम भूमिका निभाया है.
प्रशासन से मिलकर लगातार ग्राउंड के बेहतरी के लिए काम हो रहा है. यहां रात्रि क्रिकेट के लिए लाइट की स्थायी व्यवस्था करने की पहल की जा रही है. ताकि गुमला के बच्चे रात को भी क्रिकेट का अभ्यास कर सकेंगे. मौके पर अखिलेश कुमार, अंकित उरांव, कौशिक सिन्हा, पंकज कर्ण, आशीष भगत, पंकज साहू, सत्यम चौरसिया, नीलांबर साहू, मुकेश पांडेया, तरूण कुमार, लव सिंह, ज्ञान भगत, पांडू, दीपक उरांव, विक्की, मो मंजूर, जय सिंह, मुकेश कुमार सोनी, दीपक वर्मा काजू, श्रीकांत शुक्ला सहित कई लोग थे.
