गुमला

Poos Jatra : नागपुरी कार्यक्रम से प्राचीन कला व संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को  मिलता है बल, बोले मंगल सिंह

Poos Jatra : गुमला प्रखंड के बरगांव में पूस जतरा का आयोजन किया गया. जिसमें नागपुरी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोक गायक महावीर साहw के भक्ति वंदना से रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया1 वहीं गायिका सोनी कुमारी, रजनी रानी, रhतिका देवी ने एक से एक गीत प्रस्तुत कर मेला में समा बांधने का काम किया. सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम देखने के लिए मेला में काफी संख्या में लोग  शामिल थे1 जहां कलाकारों और अतिथियों ने एक साथ सामूहिक नागपुरी नृत्य कर समा बांधने का काम किया1 वहीं दर्शक भी झूमने को विवश हो गये. डांसर रेशमा, मनीषा और काजल के डांस पर आयोजन समिति के युवा कार्यकर्ताओं ने रुपये की बरसात कर दिया. बूढ़े भी मंच पर झूमने लगे.

मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने कहा है कि जतरा मेला पर्व त्योहार गांव में सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि गांव की कला संस्कृति परंपरा देश और समाज की आत्मा होती है. इस तरह के आयोजन से गांव की एकजुटता प्रदर्शित होती है और अपनी प्राचीन कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बल मिलता है. उन्होंने कलाकारों को भी शुभकामनाएं दी. जिप सदस्य संयुक्ता देवी ने आयोजन समिति और जतरा में आये तमाम लोगों के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे पूर्वजों की परंपरा व संस्कृति बची रहेगी.

आयोजन समिति के अध्यक्ष सहदेव सिंह, उपाध्यक्ष जितवाहन सिंह, सचिव भुवन सिंह, कोषाध्यक्ष मुकुंद सिंह, उप सचिव गोविंद सिंह, दिलेश्वर सिंह आदि ने अतिथि मंगल सिंह भोगता, संयुक्ता देवी, भोला चौधरी, पतराज टोप्पो, महेश सिंह, प्रवीण प्रधान, विश्वनाथ सिंह, संरक्षक दशरथ सिंह आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित व स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन नीलू सिंह ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *