गुमला

Gumla : चंचल सिग्नस स्कूल में धूमधाम से क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया

Gumla : चंचल सिग्नस इंग्लिश मीडियम स्कूल अरमई गुमला में मंगलवार को धूमधाम और उत्साह से क्रिसमस गैदरिंग उत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि सीडीओ फादर मनीष आइंद, विशिष्ट अतिथि सिस्टर मेरी और सिस्टर रोसालिया खलखो थे. अतिथियों ने चरनी की विशेष पूजा अर्चना कर स्कूल परिवार के सभी सदस्यों को अपना आशीष प्रदान किये. अतिथियों का स्वागत एवं परिचय स्कूल प्रबंधन समिति के मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध कुमार लाल द्वारा कराया गया. नर्सरी से लेकर स्टैंडर्ड आठ तक के स्टूडेंट्स द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक प्रभु सीशु मसीह के जन्मोत्सव से संबंधित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया.

बेथलेहेम में ईसा मसीह के जन्मोत्सव वृतांत पर आकर्षक नृत्य नाटिका छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया. स्कूल प्रबंधन समिति के संरक्षक अशोक कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष निर्मल कुमार गोयल, सेक्रेटरी कुणाल किसलय, असिस्टेंट प्रिंसिपल मनीषा मिंज, टीचर्स हिना कुमारी, संजना मिश्रा, मंजू लकड़ा, फूलमनी कुमारी, संदीप लकड़ा, कुशल कुजूर, संगीता मिंज, इलियास तिर्की, मोनिका सोरेंग, रवानी कुमारी, दिव्या एक्का, इंदु कुमारी, शिशिर मिंज, अंजना बाड़ा, मलिता कंडुलना, रेशमा प्रतिमा लकड़ा, निशि प्रिया डुंगडुंग, निशांत मुण्डा, रीना कुमारी, सरिता तिर्की, रोशनी मिंज, प्रभात उरांव, पुनिता किंडो, निशा सारंगी, सुनिता कुमारी, मरियम टोपनो, अर्चना ममता, एडलीन कुजूर, अनुप्रिया टोप्पो, जोन धनवार, राजेंद्र महतो, शशि कुजूर, रजंती कुजूर, झालो देवी, द्रोथिया तिर्की, पूनम देवी, माना देवी, सुमित कुजूर, रोपा उरांव, आकाश साहू, फबियानुस बाड़ा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अंजना बाड़ा एवं इलियास तिर्की ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रिंसिपल मनीषा मिंज ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *