Gumla : आदिम जनजाति बस्तियों में बांटे 100 कंबल
Gumla : ठिठुरन भरी ठंड को देखते हुए भारत विकास परिषद गुमला शाखा द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत पीबो व जमगई गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में परिषद की ओर से दोनों गांवों के आदिम जनजाति बस्ती में लगभग 100 जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटा गया. परिषद के अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों व उद्देश्यों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया. साथ ही भविष्य में भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने की जानकारी दी.
संरक्षक विनय कुमार लाल ने चुनाव आयोग के द्वारा आगामी दिनों में कराये जाने वाले एसआईआर के बारीकियों की जानकारी साझा की और ग्रामीणों को सजग रहने का सुझाव दिया. संरक्षक निर्मल कुमार गोयल ने परिषद के द्वारा दिये जा रहे कंबल को प्रतीकात्मक स्वरुप बतलाते हुए ग्रामीणों को ठंड़ से बचने की नसीहत दी. साथ ही नशापान से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. परिषद के विनय अखौरी, राजकुमार अग्रवाल व महिला प्रमुख सैरेंद्री दास ने भी ग्रामीणों को आवश्यक जानकारियां प्रदान की. बैठक के दौरान ग्रामीणों व बच्चों के बीच बिस्किट व टॉफी का भी वितरण किया गया. मौके पर राकेश कुमार वर्मा, मनमोहन सिंह, सरजु प्रसाद साहू, द्वारिका मिश्र सुमन, संचित कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, महिला विंग की रीता कुमारी गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
