गुमला

Gumla :  मेरे गुप्तांग में रोग, मैंने रेप नहीं किया, घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोपी बोला

Gumla : गुमला के कामडारा प्रखंड में एक घर में घुसकर लूटपाट करने व अकेली महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता द्वारा केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व लूटपाट के आरोपी नामजद अभियुक्त गरई गांव निवासी लगन महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. आरोपी के खिलाफ पीड़ित महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी.

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि कामडारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने कामडारा थाना में एक आवेदन देकर आरोपी युवक लगन महतो के खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता 28 दिसंबर की रात लगभग आठ बजे अपने पति को खाना खिलाकर बगल वाले कमरे में सोने के लिये भेज दिया. इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गयी. रात लगभग 12 बजे गांव गरई का एक युवक लगन महतो उसके घर का कुंडी तोड़कर उसके घर में प्रवेश किया और महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उससे दुष्कर्म किया. इसके बाद घर के आलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये के जेवरात और दुकान मे रखे 10 हजार रुपये लूटकर चला गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित आवेदिका के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 67/2025 के तहत मामला दर्ज करने के उपरांत उक्त आरोपी युवक लगन महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इधर, अभियुक्त ने कहा : मेरे गुप्तांग में रोग है, मैंने रेप नहीं किया

इधर, आरोपी युवक लगन महतो ने पुलिस को बताया है कि उस पर लगाये गये सभी आरोप गलत है. घटना वाले दिन वह रांची से शाम के वक्त लगभग छह बजे लौटने के बाद रात को वह अपने घर पर ही था. लगन ने यह भी बताया कि उसके गुप्तांग में रोग होने कीके वजह से गत सितंबर माह में उसका ऑपरेशन हुआ है और अभी तक पूर्ण रूप से ठीक भी नहीं हुआ है. वह बेगुनाह है. बहरहाल मामला जो भी हो. यह जांच का विषय है. ऐसे पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *