Indian Railway : रांची से खुलने वाली इन ट्रेनों का समय 1 जनवरी से बदल जाएगा, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway : रांची रेल डिविजन से चलने वाली कई ट्रेनों की समय सारिणी 1 जनवरी 2026 से बदल जाएगी. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने नई समय सारिणी जारी की है. इसके तहत रांची और हटिया से चलने वाली तथा वहां आने वाली ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है. ट्रेनों के समय में करीब पांच से 20 मिनट तक का अंतर रहेगा.
रांची व हटिया से रवाना होने वाली ट्रेनों में बदलाव
- लोहरदगा–रांची (68018): सुबह 7:15 की जगह 6:55 बजे
- रांची–चोपन (18631): सुबह 9:45 की जगह 9:50 बजे
- हटिया–झारसुगुड़ा (18175): दोपहर 1:10 की जगह 1:00 बजे
- हटिया–आनंदविहार (12817): दोपहर 2:45 की जगह 2:25 बजे
- हटिया–आसनसोल (13514): दोपहर 2:55 की जगह 2:45 बजे
- रांची–गोड्डा (18603): दोपहर 3:05 की जगह 2:50 बजे
- हटिया–हावड़ा (18616): रात 9:30 की जगह 9:20 बजे
रांची व हटिया आने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव
- गोड्डा–रांची (18620): सुबह 4:00 की जगह 4:10 बजे
- नई दिल्ली–रांची (20408): सुबह 8:20 की जगह 8:25 बजे
- गोरखपुर–रांची (18630): सुबह 9:25 की जगह 9:30 बजे
- राउरकेला–हटिया (58660): सुबह 9:45 की जगह 10:00 बजे
- बेंगलुरु–हटिया (18638): दोपहर 12:15 की जगह 12:20 बजे
- बोकारो–रांची (58033): दोपहर 12:20 की जगह 12:30 बजे
- खड़गपुर–रांची (18085): दोपहर 12:35 की जगह 12:40 बजे
- टाटानगर–हटिया (18601): शाम 6:30 की जगह 6:50 बजे
- चोपन–रांची (18614): शाम 7:00 की जगह 7:10 बजे
