यात्रा

Tourist Places Gumla: पिकनिक मनाने की सुंदर जगह शंख व लावा नदी

Tourist Places Gumla: चैनपुर व अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड से होकर शंख और लावा नदी बहती है. इन दोनों नदियों के संगम स्थल पर नववर्ष में लोग पिकनिक मनाने जुटते हैं. पिकनिक स्पॉट के रूप में यह विख्यात है. यह पिकनिक स्पॉट जारी प्रखंड मुख्यालय से आठ किमी दूर चैनपुर जाने वाले रास्ते में है. यह सड़क के मुख्य किनारे पड़ता है. वहां जाने के लिए कोई दिक्कत नहीं है. दो चक्के, चार चक्के वाहन आसानी से जा सकता है. प्रखंड से नजदीक होने के कारण सुबह से शाम छह बजे तक यहां पिकनिक मना सकते हैं. इस पिकनिक स्पॉट की एक अलग कहानी भी है.

ग्रामीणों ने बताया कि बहुत पहले की बात है, खूंटी के निर्मला कुंजागढ के राजा भागीरथी और रानी सोनमती को पृथ्वी का भ्रमण करने की इच्छा हुई तो उन्होंने पुष्पक विमान के माध्यम से पृथ्वी का भ्रमण करने लगे. भ्रमण के क्रम में शंख नदी और लावा नदी के संगम का अनुपम दृश्य को देखकर रानी सोनिमत की इच्छा हुई कि यहां उतरकर सैर किया जाये. तब रानी सोनमती राजा भगीरथी को पुष्पक विमान को उतारने के लिए कही. राजा पुष्पक विमान को लावा और शंख नदी के पास उतार लिये. तब रानी सोनमती की नजर अचानक वहां पड़ी आकर्षक डोंगा (नाव) और केवट पर पड़ी. केवट पुष्पक विमान में सवार राजा रानी को देखकर दौड़ते हुए उनके पास आये. तब रानी ने केवट से कहा कि हमलोग डोंगा से नदी पार करना चाहते हैं. तब केवट ने रानी से कहा कि मेरी परंपरा है कि मैं आपलोगों का पैर धोकर ही नाव से सैर करा सकता हूं  तो रानी बोली कि मैं रानी हूं और एक क्षूद्र जाति को मेरा पैर छूने नहीं दूंगी. तब केवट ने कहा कि तब तो मैं नदी का सैर कराने में असमर्थ हूं. तब राजा भगीरथी ने नाविक को जबरजस्ती नदी का सैर करने के लिए मजबूर कर दिया. राजा व रानी दोनों डोंगा में बैठकर सैर करने लगे तो नदी में अचानक बाढ़ आ गयी और डोंगा पलट गया. जिससे राजा और रानी पानी में बहने लगे और डूब गये. जहां पर राजा और रानी डूबे. वहां आज पत्थर के रूप में राजा और रानी विराजमान है.

वहीं दूसरी ओर पलटा डोंगा भी प्रत्यक्ष रूप में वहां प्रमाण है. ग्रामीणों का कहना है कि डोंगा पत्थर और राजा-रानी का पत्थर भारी से भारी वर्षा होने पर भी ये तीनों पत्थर कभी नहीं डूबते हैं. इसलिए यहां नववर्ष में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं और राजा रानी की कहानी को भी याद करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *