Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब जनता से सीधे होंगे कनेक्ट
Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब जनता से सीधे कनेक्ट होंगे. इसकी व्यवस्था मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में की जा रही है .सीएम के साथ-साथ झामुमो कोटे के मंत्री भी जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसकी व्यवस्था पार्टी कार्यालय में की जा रही है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बारी-बारी से झामुमो कोटे के मंत्री बैठेंगे.
झामुमो कोटे के पांच मंत्री नये साल में एक-एक करके पार्टी ऑफिस में जनता के लिए बैठेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि इसकी औपचारिक शुरुआत जनवरी या फरवरी में होगी. इसके जरिये मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे. इसके लिए पार्टी स्तर पर रोस्टर तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द जारी किया जायेगा.
