Gumla : समाज सेवी मुख्तार ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
Gumla : कड़ाके की ठंड और बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. शुक्रवार को गुमला के वार्ड नंबर पांच के गौस नगर में अपनी टीम के साथ मिलकर सैकड़ों गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया. समाजसेवा के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्तार आलम ने कंबल वितरण अपने निजी फंड से किया. कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे बुजुर्गों और असहाय लोगों को जब कंबल मिला, तो उनके चेहरों पर मुस्कान साफ देखी गयी. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्तार आलम ने भावुक होते हुए कहा मेरे लिए जनता की सेवा सर्वोपरी है. मैं पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के माध्यम से जाति-धर्म से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहा हूं. जनता के दुख-दर्द में शामिल रहना ही मेरा जीवन का मुख्य उद्देश्य है.
उन्होंने आगे कहा कि उनके दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले हैं. किसी को भी, कभी भी मदद की जरूरत हो, तो वे बेझिझक उनके पास आ सकते हैं. सिर्फ राहत सामग्री ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्तार आलम ने घोषणा किया की आने वाले दिनों में क्षेत्र में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जायेगा. ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग बेहतर इलाज और परामर्श ले सकें. इस सेवा कार्य के में मुख्य रूप से फिरोज राय, साबिर राय, नेसार राय, छोटू राय, मकसद राय, महताब, बबलू अंसारी, अनायत सह, आरज़ू कुरैशी, शहजाद आलम, बाबू सुंदरी, सबीना प्रवीण, नसीमा खातून और मकसूद राय सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
