Gumla : डीसी प्रेरणा दीक्षित के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट
Gumla : गुमला उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के नाम से एक फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया गया है. संबंधित फर्जी अकाउंट नंबर (+84943482556) से लोगों को कॉल या संदेश भेजकर भ्रमित भी किया जा रहा है. एडीपीआरओ अलीना दास ने कहा है कि उपायुक्त द्वारा इस प्रकार के किसी भी अनधिकृत नंबर के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कॉल या संदेश नहीं भेजे जाते हैं. ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम से किसी अज्ञात या संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर से कॉल, मैसेज अथवा किसी प्रकार की जानकारी/मांग प्राप्त होती है, तो उस पर विश्वास न करें.
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील किया जाता है कि इस प्रकार के फर्जी एवं अनधिकृत नंबरों को तत्काल ब्लॉक करें तथा व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट करें. साथ ही किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक विवरण अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें. संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होने की स्थिति में आमजन इसकी सूचना नजदीकी थाना अथवा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं. ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
