Gumla : संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाऊदनगर पुग्गु में वार्षिक प्रतियोगिता
Gumla : संत अन्ना प्लस टू उच्च विद्यालय दाऊदनगर पुग्गु में शनिवार को वार्षिक प्रतियोगिता हुआ. जिसमें विद्यालय के बच्चों के बीच देशभक्ति आधारित सामूहिक गान, भाषण, अवलोकन, झारखंड की संस्कृति पर आधारित एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी, छोटे बच्चों बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई प्रकार की रोचक गतिविधियों आयोजित की गयी. प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर ललिता लोलेन टोप्पो ने कहा कि प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि खुद को पहचानने का एक अवसर है. ज्ञान वह शक्ति है, जो विद्यार्थी को आगे बढ़ाती है. प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज्ञान व प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है. इसमें जीत एवं हार से ऊपर प्रेम भावना, अनुशासन, मेहनत व सामूहिक कार्य व्यक्ति को सफल बनाता है. वहीं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
अवलोकन प्रतियोगिता में आकांक्षा टोप्पो, सुदामा उरांव, अंकित कुमार, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हरा दल, पीला दल, नीला दल, गणित प्रतियोगिता सीनियर में समीर उरांव, शिवदयाल गोप, सिमरण मिंज, गणित प्रतियोगिता जुनियर में सोनम उरांव, आरती कुमारी, आरती बेक, भाषण प्रतियोगिता सीनियर में दीपिका डुंगडुंग, पूजा बाड़ा, अर्चना एक्का, भाषण प्रतियोगिता जुनियर में अनुज तिर्की, आरती बेक, शांति उरांव, सामुहिक गीत में हरा दल, नीला दल, लाल दल, एकल नृत्य में दिव्या बेक, ख्रिस्टीना हेम्ब्रम, एरिक कुजूर एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एलिन लकड़ा, दीपका इंदवार व अश्विन बाड़ा, नयनदीप लकड़ा व अशिका कुजूर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में सुपीरियर सिस्टर सोसन लकड़ा, विद्यालय की प्रबंधकारिणी सदस्य कलिस्ता कुजूर, प्रियंका तिर्की, ललित मिजं, सोशांति कुजूर, किरण टोप्पो, मरियम तिग्गा, मोहम्मद फैजल, पौल कमल, अलविन, निशित, गुलाबी, रोजलिन, निशि, एलिस, खुशबु, रेशमा, अनिमा, श्वाति, मनीषा, अलका, संदीप, राकेश, अनुप, सिलबेस्टर, राम, अंकित, रीतिक, सिस्टर प्रेमिका, सिस्टर जसिंता, सिस्टर निर्मला, सिस्टर सुसारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे शामिल थे.
