Gumla : बसिया की अध्यक्ष विमला व कामडारा की प्रतिमा बनी
Gumla : सरूल आदिवासी एसोसिएशन गुमला जिला कमेटी की बैठक शनिवार को बसिया प्रखंड में हुई. बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों व झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बसिया व कामडारा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. जिसमें बसिया प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष विमला मिंज, सचिव फिलिसीता बा और कोषाध्यक्ष लुसियाना कुजूर को चुना गया. जबकि कामडारा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष प्रतिमा टोपनो, सचिव सिसिलिया हंस व कोषाध्यक्ष रोसालिया केरकेट्टा को बनाया गया.
बैठक में निर्णायक मंडली के मंगलेश्वर उरांव, सुभाष कुमार, जीवननाथ तिवारी, अवधेश कुमार राम, सुमन बिलुंग, जॉन पॉल बिलुंग, प्रमिला सोरेंग, बिबियाना लकड़ा, जोसेफ डुंगडुंग, विकासलता आइंद, निर्मला कुल्लू, तरसीला लुगुन, फुलवंती होरो, मरियम डुंगडुंग, तारा तिर्की, अनिता तिर्की, मंजू तिर्की, रोशनी तिर्की, रंजीता तिर्की, एमरेंसिया तिर्की, कलरा डुंगडुंग, ख्रीस्टीना कुल्लू, प्रभा टोपनो, लुसिया आइंद, अलबिना सुरभि, सिसिलया बिलुंग, जुदीत डुंगडुंग, निर्मला सोरेन, अंजना डुंगडुंग, अनिमा कुजूर, संध्या तिर्की, मंजरी बेक सहित अन्य मौजूद थे.
