Gumla : नगर परिषद चुनाव में उम्मीदवार उतारेगा आजसू, बोले देवशरण
Gumla : शनिवार को आजसू पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक जिला अध्यक्ष दिलीपनाथ साहू की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई. मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत व केंद्रीय महासचिव दीपक महतो थे. डॉक्टर देवशरण भगत ने कहा की झारखंड राज्य कोई असाधारण राज्य नहीं है. यह असंख्य झारखंडियों के त्याग और बलिदान के साथ साथ आजसू पार्टी के क्रांतिकारियों के संघर्ष और दृढ़ संकल्प के बल पर झारखंड का नवनिर्माण हो सका है. वर्तमान समय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में संपूर्ण झारखंड में पार्टी का संगठन विस्तार का कार्य कार्यक्रम जोरों पर चल रहा है. आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी को निर्देश देते हुए कहा की गुमला नगर में संगठन को मजबूत करें और नगर निकाय चुनाव की तैयारी मैं लग जाये.
केंद्रीय महासचिव और झारखंड आंदोलनकारी दीपक महतो ने कहा की संघर्ष और बलिदान की बुनियाद पर झारखंड राज्य का नव निर्माण हो सका है. लेकिन झारखंडी युवाओं का सपना अभी भी अधूरा है. इसे पूरा करने के लिए अनवरत प्रयास और लगन के साथ पार्टी के जन आधार को बढ़ाते हुए आजसू पार्टी को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लेना है. जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने कहा कि सुदेश महतो के हाथों में झारखंड की बागडोर प्राप्त करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को अनवरत संघर्ष और मेहनत करना है.
धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय सचिव गोपीनाथ सिंह ने किया. सभा में केंद्रीय सदस्य दुर्गा साहू, जिला महामंत्री आनंद गुप्ता, केंद्रीय सचिव सलीम तोप्पो, प्रकाश सोनी, जिला उपाध्यक्ष रामू, महिला अध्यक्ष इंदु देवी, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार, युवा आजसू जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, मार्क्स मिंज, कार्तिक उरांव, राजदीप कुजूर, राजेश गोप, अजीत साहू, सोनू साहू, सुधीर साहू, बिरसू सिंह, अजय मोती भगत, अनीश कुमार पुरी, श्रीकांत गिरी, गोलू श्रीवास्तव, सानू कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
