गुमला

Crime News : आदिम जनजाति छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Crime News : गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग आदिम जनजाति लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन में नाबालिग बगल के गांव गयी हुई थी. वहीं पांच युवकों ने जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद डराते धमकाते हुए किसी को बताने से मना किया. जान से मारने की भी धमकी दी है. घर पहुंचकर लड़की ने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी. उसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना डुमरी थाना को दी.

इस संबंध में थाना प्रभारी शशि प्रकाश से पुष्टि के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. मगर फोन रिसीव नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि आदिम जनजाति छात्रा से रेप के बाद कुछ लोग गांव में ही मामला को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे, पुलिस इस मामले में गांव पहुंचकर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *