Gumla : विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Gumla : रायडीह प्रखंड के जरजट्टा गांव निवासी धनेश्वर राम की 29 वर्षीय पत्नी रीमा देवी ने अपने घर में प्लास्टिक रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की जानकारी सुरसांग पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही सुरसांग पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में लोगों ने बताया की मृतका के तीन बच्चे हैं और पति गोवा कमाने के लिए गया है. मृतका जरजट्टा में अपने बच्चों व सास ससुर के साथ रहती थी. शनिवार को सुबह ही सास व ससुर नीजि काम से गुमला गये हुए थे. घर पर बच्चे व मृतका रीमा देवी थी.
तभी दोपहर तीन बजे बच्चों को कुछ पैसे देकर दुकान से सामान लाने भेज दी और स्वयं दरवाजा अंदर से बंद कर ली. बच्चों ने सामान लेकर वापस आया तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद है. बच्चों ने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया. जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के लोगों को बताया गया. जब लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो नहीं खुलने पर किसी अनहोनी की आशंका जतायी और दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो देखा कि रीमा देवी प्लास्टिक रस्सी से घर के ऊपर की लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर मृत झूल रही है. तब घटना की जानकारी सुरसांग पुलिस को दी गयी.
