Elephant Attack : कामडारा में बोखा हाथी का उत्पात, कई घरों को तोड़ दिया
Elephant Attack : कामडारा प्रखंड के बुरुहातु आमटोली और कुदा बनटोली में एक दंतेल उर्फ बोखा हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने पांच घरों को तोड़ दिया है. यह घटना बीते बुधवार की रात की है. बताया जा रहा रहा है. उक्त हाथी भ्रमण करते हुए कुदा बनटोली में इमील तोपनो के मकान को तोड़ कर घर में रखे धान को चट कर डाला. बगल में ममता तोपनो के घर की दीवार को तोड़ कर घर में रखे अनाज को चट कर दिया. वहीं एक और ग्रामीण के घर को नष्ट कर घर में रखे अनाज को बर्बाद कर दिया है. उसके बाद सरिता पंचायत के बुरुहातु आमटोली में सोमारी तोपनो के घर पहुंच कर घर की की दीवार को तोड़ दिया और घर में रखे अनाज को चट कर दिया.
वहीं बगल में दुलारी सुरीन के घर को भी क्षतिग्रस्त कर अनाज को चट कर दिया. इस घटना के बाद वह हाथी किसनी गांव पहुंचा. इसकी खबर लगते ही सभी ग्रामीण एकजुट होकर हाथी का ेभगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. घटना की खबर लगते ही वनकर्मियों की टीम गुरुवार की सुबह किसनी गांव पहुंची और यथास्थिति से अवगत होने के बाद उक्त हाथी की भगाने मे जुट गये हैं. समाचार भेजे जाने तक वनकर्मी हाथी को भगाने का प्रयास कर रहे हैं.
