गुमला

Ghaghra : बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराया, दो युवकों की मौत

Ghaghra : घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद एक युवक की तो मौके पर ही मौत हुई. जबकि दूसरे युवक की मौत इलाज हेतु लोहरदगा ले जाने के क्रम में हुई. दोनों मृतक लोहरदगा जिलांतर्गत भसको बरकाटोली लोहरदगा निवासी पंकज उरांव व भसको गुड़गुड़िया टोली के विजय उरांव थे.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक गत दिनों बाइक से अपने दोस्त घाघरा थाना अंतर्गत कुराग ग्राम निवासी राकेश उरांव के घर आये हुए थे. इसके बाद दोनों बुधवार की देर शाम अपनी बाइक से ही लौट रहे थे. इसी क्रम में नवडीहा पुल के समीप बाइक सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से सीधे जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद घाघरा पुलिस ने दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया. जहां जांच के उपरांत डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. लोहरदगा ले जाने के क्रम में उक्त घायल युवक की भी मौत हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *