गुमला

Kamdara : इंस्टाग्राम में 7 मिनट का वीडियो वायरल किया, इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली

Kamdara : गुमला के कामडारा में इंस्टाग्राम में 7.01 मिनट का वीडियो वायरल करने के बाद प्रेमी प्रेमिका ने एक ही फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस सनसनीखेज मामले के बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम वीडियो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या करने के बाद सभी परिजनों व दोस्तों से कहा है कि सभी लोग खुशहाल रहे. हमलोग दुनिया छोड़कर जा रहे हैं. मृतकों में रमेश चीक बड़ाइक (20) पिता स्व बैधनाथ चीक बड़ाइक आकरा गबरीटोली गांव का था.जबकि प्रेमिका सोनी कुमारी (16) पिता राजू सिंह पोढोटोली गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है.

मरने से पहले युवक ने कहा : हम दोनों बहुत प्यार करते हैं

दोनों का शव सोमवार की सुबह पेड़ से लटका मिला है. यह घटना कामडारा थाना क्षेत्र के पंचायत सुरुहू गांव के आकरा गबरीटोली की है. मिली जानकारी के अनुसार दोनो युवक और युवती का बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं घर वाले को यह संबंध मंजूर नहीं था. इंस्टाग्राम में पोस्ट वीडियो में युवक ने कहा है कि हम दोनो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते. इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं. इसमें किसी को दोषी नहीं बनाया जाये. साथ ही कहा है कि मेरे भाई, दोस्त सभी ठीक से रहना. वहीं अपनी मां के नाम जमीन और घर को करने की बात कहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.

थाना प्रभारी ने कहा

इस पूरे मामले को लेकर कामडारा थाना प्रभारी ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है. चूंकि युवक आत्महत्या से पूर्व इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *