Gumla : शादी समारोह से नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Gumla : गुमला जिले के चैनपुर थाना स्थित कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता कुरूमगढ़ थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के गांव में शादी समारोह आयोजित था और बारात छतासराय (गुरदरी थाना क्षेत्र) से आयी हुई थी. इसी दौरान तीनों युवकों ने लड़की का मुंह बंद कर उसे अगवा कर जंगल की ओर ले गये. जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गये.
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी. बुधवार दोपहर करीब 2.00 बजे पुलिस ने छतासराय निवासी 20 वर्षीय अमरदीप मुंडा एवं 18 वर्षीय सुखदेव असुर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जबकि नाबालिग को रिमांड होम भेजा गया.
