Gumla : पद से हटाये जाने के बाद मनोज ने की शिकायत
Gumla : झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन गुमला के सचिव मनोज पासवान ने प्रांतीय अध्यक्ष झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय को लिखित ज्ञापन प्रेषित किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि महामंत्री संजीव कुमार व संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो के विरुद्ध वे कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे. श्री पासवान ने अपने आवेदन में कहा है कि केंद्रीय कार्यालय में मैंने अपना प्रतिवेदन 25 जनवरी को जमा किया हूं. इसके बावजूद अभी तक हमको संघ नियम के अनुसार रिलिज नहीं किया गया है. पहले तो ये सस्पेंड ही संघ नियम के विरुद्ध गलत किया गया है. परंतु मैं संघ के संविधान का पालन करता हूं. मैं महामंत्री को जब भी फोन किया और सामने से आकर भी मिला तो उन्होंने जातिसूचक शब्द एवं गाली ग्लौज का प्रयोग किया. इसकी सूचना वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम एवं उपाध्यक्ष रोहित रजक को दिये हैं.
दोनों उपाध्यक्ष भी महांमत्री से निवेदन करके बोले कि संघ नियम के अनुसार मनोज पासवान को रिलीज किया जाय और जो महामंत्री हमको अपशब्द बोले तो उनके बारे में महताब आलम एवं रोहित रजक को बताये तो उन्होंने कहा है कि संघ में जातिसूचक शब्द नहीं कहा जाता है. इसके बाद मैंने महामंत्री एवं संयुक्त सचिव से फोन पर बात किया तो उन्होंने फिर से हमको जातिसूचक शब्द बोले. इसकी सूचना फिर मैंने प्रांतीय उपाध्यक्ष महताब आलम एवं रोहित रजक को दिया है. उन्होंने कहा कि हम दोनों ने अनुरोध किया है.
उधर से कोई जवाब नहीं मिला है. श्री पासवान ने कहा है कि लिखित पावर महामंत्री को है. इसमें जान बूझ कर संतोष महतो मेरे विरुद्ध महासंघ में चुनाव लड़े थे. चुनाव के समय ही संतोष महतो बोले थे कि हम चुनाव जीत कर आयेंगे तो तुमको बता देंगे. जान बूझकर जांच कमेटी में अपना नाम लिखवा लिये और बिना जांच किये मुझे दोषी ठहरा दिये और मुझे सचिव पद वापस नहीं दिया जा रहा है. इसलिए अब मैं संघ के दो पदाधिकारियों के विरुद्ध में कोर्ट में केस करेंगे.
