गुमला

Sisai : 13 साल की आदिवासी लड़की का अपहरण कर गैंगरेप

Sisai : सिसई प्रखंड में 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार को सामने आया है. इस मामले में गुरुवार को पीड़िता की मां ने एक नामजद और एक अज्ञात युवक के विरुद्ध केस दर्ज करायी है. दर्ज केस में कहा गया है कि  पीड़िता की मां गरीब महिला है. खेतीबाड़ी और मजदूरी कर अपने छह बच्चों की परवरिश करती है. उनके घर के बगल में स्थित दूसरे के व्यक्ति खाली मकान में मंगलेश्वर उरांव और राम नामक दो युवक रहकर जेसीबी मशीन चलाने का काम करते हैं. दोनों का पीड़िता के घर आना जाना लगा रहता था.

आठ मार्च शाम करीब छह बजे उनके घर के समीप एक बाइक पर राम बैठा हुआ था. इसी बीच उसकी 13 वर्षीय बेटी निकली तो एक अज्ञात युवक लड़की को पकड़कर जबरन बाइक में बैठा दिया और दोनों युवक लड़की को लेकर फरार हो गये. परिजन रात भर लड़की को खोजते रहे. पर वह नहीं मिली. दूसरे दिन सुबह डरी सहमी घर लौटकर बतायी कि राम और उसके एक दोस्त उसे उठाकर एक सुनसान जगह में बने मिट्टी के घर में ले जाकर दोनों न जबरजस्ती उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया. सुबह साढ़े पांच बजे ओकबा जंगल के पास लाकर किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए फरार हो गये. आवेदन पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *