Gumla : गुमला में ठग युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ में बांधकर पीटा, पुलिस ने बचायी जान
Gumla : गुमला के पालकोट थाना स्थित नाथपुर गांव में दो ठग युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा. पेड़ में बांधकर घंटों तक रखा. पेड़ में भी बांधकर पीटा गया है. पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया है. जानकारी के अनुसार गांव के एक ठेला खोमचा संचालक से यूपीआइ पेमेंट के नाम पर दो हजार की ठगी करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और पिटाई की. पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों युवकों को ग्रामीणों से मुक्त कराया. जानकारी के अनुसार अपराह्न दो बाइक सवार युवक नाथपुर गांव में ठेला खोमचा संचालक गिरीश कुमार के दुकान पहुंचे और नाश्ता किया. यूपीआइ पेमेंट के माध्यम से नाश्ता का पैसा और दो हजार नगद देने की बात कही. जिसपर दुकान संचालक राजी हो गया. दोनों ठगों ने स्कैनर स्केन कर पेमेंट होने की बात कहा और चलते बने.
इसी दौरान एकाउंट चेक करने पर पैसा नही आने से गिरीश कुमार को ठगी का अहसास हुआ है. वह भाग रहे ठगों को पीछा किया. ग्रामीणों ने भी पीछा करते हुए दोनों युवकों को बागेसेरा गांव के पास पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया. लप्पड़ थप्पड़ के बाद इसकी सूचना पालकोट पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची पालकोट थाना की पुलिस ने दोनों ठगों को ग्रामीणों से छुड़ा कर थाना ले आयी है. मामले के बावत पूछे जाने पर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों युवकों को इतना जोरदार मारपीट कर दिया गया है कि दोनों बुरी तरह घायल है. केस होने पर ग्रामीणों के उपर जवाबदेही होगी. इधर, अब ग्रामीण मारपीट से इंकार कर रहे हैं.
