संस्कृति

Gumla : गुमला में सरहुल पर्व 21 को, सरहुल शोभायात्रा में डीजे पर प्रतिबंध, नशापान पर भी रोक

Gumla : गुमला में सरहुल पर्व 21 मार्च को मनाया जायेगा. इस दिन शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. सरहुल की तैयारी शुरू हो गयी है. वहीं इसबार सरहुल पर्व में डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाया गया है. यहां तक कि नशापान करके भी जुलूस में शामिल नहीं होना है. सरहुल पर्व को लेकर केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला के पदाधिकारियों की बैठक उरांव सरना क्लब दुंदुरिया में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश उरांव ने की. बैठक में 21 मार्च को निकाले जाने पर सरहुल शोभायात्रा कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाने हेतु चर्चा की गयी. साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. जिसके अनुसार 11.00 बजे उरांव सरना क्लब दुंदुरिया के साथ-साथ सभी निर्धारित पूजा स्थलों में पूजा की जायेगी. अध्यक्ष ने कहा है कि 21 मार्च को दोपहर 2:00 बजे उरांव सरना क्लब दुंदुरिया से सांस्कृतिक जुलूस प्रस्थान करेगी जो थाना चौक, चैनपुर चौक, मेन रोड, टावर चौक, पालकोट रोड, झंडा पूजा स्थल, पाट पूजा स्थल, स्टेट बैंक के पास बाएं गली होते हुए सिसई रोड, टॉवर चौक, थाना रोड होते हुए उरांव क्लब दुंदुरिया के पास समाप्त होगी.

इन रूटों से होकर शोभायात्रा गुजरेगी

सचिव दीपनारायण उरांव ने कहा है कि चैनपुर रोड से आने वाली जुलूस चैनपुर चौक, सिसई रोड से आने वाली जुलूस टावर चौक, थाना रोड होते हुए थाना के पास, पालकोट रोड से आने वाली जुलूस स्टेट बैंक के पास के रोड से सिसई रोड टावर चौक थाना रोड होते थाना चौक के पास मुख्य जुलूस में सम्मिलित होगी. समिति के निर्णय के अनुसार सांस्कृतिक जुलूस में नशापन एवं अबीर का प्रयोग वर्जित रहेगा. जुलूस में शामिल खोड़हा दलों को समिति के निर्णय के अनुसार रूटों पर अनुशासित ढंग से परंपरागत गाजे बाजे के साथ समय के अनुसार चलना है. कोई भी खोड़हा दल डीजे का उपयोग नहीं करेंगे. सरहुल महोत्सव को सफलतापूर्वक मनाने हेतु समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उपसमिति बना कर कार्यों की जिम्मेवारी दी गयी है.

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

दीपनारायण उरांव, मंगलाचरण उरांव, सुखबिहारी उरांव, मीणा टोप्पो, कमल उरांव, महादीप कच्छप, प्रद्युम्न भगत, देवेंद्र लाल उरांव, बसंत उरांव, सोनो मिंज, सुकरा उरांव, जितेश मिंज, शनिचरवा किंडो, भैयाराम उरांव, आसित भगत, चंद्रमुनि खाखा, देवमुनिया किंडो, साक्षी तिर्की, चंद्रनाथ उरांव, विभून उरांव, देवराम उरांव, गंगा उरांव, जगन्नाथ भगत, सुरसाग भगत, नारायण उरांव, हांदु भगत, बालमुनि कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रियंका उरांव, अंजली बड़ा, लक्ष्मी बाड़ा, मुकेश उरांव, फुलमनी उरांव, महावीर उरांव, तेंबू उरांव, मैनेजर भगत, शांति मिंज, सीता देवी, राजेश उरांव, रविंद्र उरांव, विजेता मिंज, सुनील उरांव, अग्नु भगत, अजय उरांव, सुरेंद्र उरांव, रवींद्र, सुखराम उरांव, अनूप उरांव के अलावा काफी सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *