खेल

Sports News : गुमला में अंतर राज्यीय लिजेंड कप नाइट क्रिकेट मैच एक अप्रैल से

Sports News : गुमला शहर के तेलंगा खड़िया स्टेडियम में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला की बैठक हुई. बैठक में अंतर राज्यीय लिजेंड कप सीजन-थ्री नाइट क्रिकेट मैच को लेकर विचार विमर्श किया गया. प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों से परिचर्चा की गयी. बताया गया कि प्रतियोगिता को बड़े रूप में आयोजित किया जा रहा है. इसलिए इसकी विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए गुमला प्रशासन से भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया. क्योंकि, नाइट क्रिकेट मैच में हर दिन 10 हजार से अधिक दर्शकों के आने की संभावना है. बैठक में बताया गया मैच एक अप्रैल से शुरू होगी जो छह अप्रैल तक चलेगगी. इससे पहले 31 मार्च को फैंसी मैच गुमला शहर के प्रबुद्ध लोगों की टीमों के बीच होगी. पांच दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट मैच में गुमला जिला के अलावा लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, ओड़िशा, बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ राज्य की 32 टीमें भाग लेगी. हालांकि, अबतक 24 टीमों ने पंजीयन हो गया है.

मैच का लाइव प्रसारण होगा

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष रोहित उरांव विक्की व सचिव संजय कुमार गुप्ता को बनाया गया है. अध्यक्ष ने कहा कि सभी मैच दूधिया रोशनी में कैनवस बॉल से होगी. ग्राउंड में स्क्रीन लगाया जायेगा. जिससे दर्शक स्क्रीन पर मैच देख सकेंगे. इसके अलावा कई सोशल मीडिया चैनल में मैच लाइव दिखाया जायेगा. ताकि लोग घर बैठे भी मैच का आनंद ले सकेंगे. संजय कुमार गुप्ता ने कहा है कि यह मैच मॉर्निंग क्रिकेट क्लब गुमला द्वारा आयोजित है. ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा. ग्राउंड में रात्रि कैंटीन भी लगेगा. जहां दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था रहेगी. मुकेश पांडया, अंकित उरांव व अखिलेश कुमार ने कहा है कि गुमला में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा व नशामुक्त गुमला अभियान के तहत यह मैच हो रहा है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दूसरे जिले के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. जिससे मैच का भव्य आयोजन किया जा सके. उन्होंने गुमला के खेल प्रेमियों से अपील किया है कि मैच का आनंद लेने के लिए ग्राउंड जरूर आये. हर दिन मैच शाम छह बजे से शुरू हो जायेगा जो रात्रि 11 बजे तक चलेगी. बैठक में क्लब के कई सदस्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *