गुमला

Basia : बसिया में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Basia : बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर खुदी चौक के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर बसिया के जगजोर गांव निवासी निरल मुंडा (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं मंगल मुंडा (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम लगभग 6.00 बजे कि है. दोनों एक बाइक में सवार होकर कोनबीर की ओर जा रहे थे. बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर ही जा गिरे. जिससे बाइक चालक नीरल मुंडा की मौके पर ही जान चली गयी. मामले की जानकारी मिलते ही बसिया पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं गंभीर रूप से घायल घायल मंगल को रेफरल अस्पताल बसिया से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है.

स्कूली छात्रा को बचाने क्रम में गिरने से स्कूटी सवार की मौत

बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा गांव के समीप स्कूटी से गिरकर सुकुरूडा गांव निवासी दामोदर सिंह (35) कि मौत हो गयी. वहीं स्कूटी में उसके साथ पीछे बैठे दाचूटोली निवासी हिलारूस तोपनो (45) घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दोनों एक स्कूटी में सवार होकर कोलेबिरा से कोनबीर कि ओर आ रहे थे. इसी दौरान साइकिल सवार एक स्कूली छात्रा को बचाने के क्रम अनियंत्रित होकर गिर गये. जिससे दामोदर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दामोदर सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल हिलारूस का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची बसिया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *