गुमला

Ramnavami in Gumla : गुमला में रामधुन डीजे के साथ जुलूस निकाला जायेगा

Ramnavami in Gumla : रामनवमी महापर्व के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल समिति के संरक्षक मंडली, पदाधिकारी, सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव की आवश्यक बैठक श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर में अध्यक्ष अजय सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई. संरक्षक मंडली के पवन अग्रवाल ने कहा हम बहुत भाग्यशाली हैं जो हिंदुओं के हाथों तलवार है. महारामनवमी का जुलूस रांची, हजारीबाग, गुमला में भव्य और आकर्षक निकलता है. जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्म उत्सव पर पूरा सनातन समाज राममय हो जाता है. इस बार गुमला की रामनवमी ऐतिहासिक होगी. जहां समभाव के साथ सभी सनातनी अपने परंपरागत हथियार के साथ ससमय अनुशासित पूर्वक भक्ति भाव से भक्तिमय रामधुन डीजे के साथ जुलूस में शामिल होंगे. जहां संरक्षक मंडली, महिला  बुजुर्गों का सम्मान होगा. युवाओं का उत्साहवर्धन होगा. बच्चों का ख्याल रखा जायेगा. पूर्णरूपेण शराब का सेवन जुलूस में प्रतिबंध रहेगा.

वहीं मंगलवारी शोभायात्रा 24 मार्च को 7.30 बजे महावीर चोक से, अष्टमी शोभायात्रा 26 मार्च को श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर से संध्या 7.30 बजे से निकाला जायेगा. रामनवमी 27 मार्च को श्री बड़ा दुर्गा मंदिर में ओंकार मंत्र के उद्घोष के साथ संरक्षक मंडली, पदाधिकारी, वैदिक अनुष्ठान पूजा कर टावर चौक से गुमला रामनवमी जुलूस का शुभारंभ 3.00 बजे करेंगे.

बैठक में संरक्षक मंडली के निर्मल गोयल, पवन अग्रवाल, मनोज मंत्री, दामोदर कसेरा, शशि प्रिया बंटी, मुरली मनोहर प्रसाद, ब्रिज फोगला, दुर्गा गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, पवन फोगला, अध्यक्ष अजय सिंह राणा, सचिव हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह, अवधेश ओहदार, दिलीप जायसवाल, विपिन सिंह, सहसचिव संजय वर्मा, रंजीत सोनी, रूपेश साहू, विनोद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, कानूनी सलाहकार ओमप्रकाश बाबूलाल, मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, केंद्रीय झंडा प्रभारी अमित सिंह यादव, कौशलेंद्र जमुआर, अमित प्रसाद, बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश सिंह, अमन आनंद, बबलू वर्मा, रवि गुप्ता, प्रणय कुमार, गौरव केशरी, पुष्कर कुमार लाल, बिरजू सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील पांडा, विकास साहू, मयंक केशरी, आयुष सिंह, दीपू सिंह, राज शर्मा, कृष सिंह, दीपक पासवान, निषाद कुमार, बबलू साहू, गुन्नू शर्मा, सावंत कुमार, राहुल पासवान, शिवम कुमार, प्रतीक पासवान, राज पासवान, बिट्टू राम, सोनू रामसागर सिंह, सोनू कुमार, राहुल गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, रितेश कुमार, विजय राम, नितेश कुमार, जयप्रकाश साहू, राज शर्मा, ओम प्रकाश, भोला दास, अभय केसरी, सावन कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *