गुमला

Gumla : एनडीसी ने कहा– चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला का कार्य सराहनीय

Gumla : चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की तृतीय मासिक बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस में चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एनडीसी ललन कुमार रजक और चेंबर रांची फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह नगर परिषद गुमला के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी थे. बैठक में आमजन की समस्याओं के बारे में सदस्यों ने अपनी बात रखी. जिसमें मुख्य रूप से नागफेनी स्थित आंजन टोल प्लाजा में लोकल लोगों से वसूली की जा रही. टैक्स के विरूद्ध सामूहिक रूप से चेंबर के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर अपनी मांगों को रखने के लिए सहमति बनी.

वहीं जिला की प्रमुख समस्या बनी ब्लड बैंक को सुचारू रूप से चालू करने के लिए फेडरेशन समेत उपयुक्त व एसडीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर आंदोलन करने की बात कही गयी. एनडीसी श्री रजक ने चेंबर के सभी सदस्यों की बात सुनते हुए कहा है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स न केवल व्यापारियों का संगठन है. बल्कि यह जिला के आमजन से जुड़े मुद्दों को अपने संगठन के माध्यम से जनहित में कार्य कर रहा है जो बहुत ही सराहनीय है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और व्यापारियों के आपसी एकजुटता, सहभागिता से जिलों को एक सशक्त जिला बनाने का प्रयास करेंगे.

वहीं रांची फेडरेशन के नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आमजन और व्यापारियों की समस्या को नगर परिषद में प्राथमिकता से ली जायेगी. उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों को नगर परिषद की तरफ से बेवजह परेशान नहीं किया जायेगा. नगर परिषद के माध्यम से गुमला के हर तबके के व्यापारियों को समान भाव से देखा जायेगा. चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने भी व्यापारियों को संगठित होकर हर जन समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने की बात कही. मंच संचालन सचिव प्रणय कुमार साहू व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल रॉकी ने किया. मौके पर पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पदम साबू, अनमोल गुप्ता, हिमांशु केसरी, दीपक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, सहसचिव राहुल केसरी व नीरज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल व रितेश गुप्ता, गुरमीत सिंह, अनिकेत कुमार, पंकज खंडेलवाल सहित कई अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *