गुमला

Gumla: लापता व्यक्ति का पांच दिन बाद मिला शव, हत्या की आशंका

Gumla: गुमला के बिशुनपुर के गुरदरी कुजाम ग्राम निवासी 47 वर्षीय मेलान असुर का शव पांच दिन बाद बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. भतीजा सुकरान असुर ने बताया कि मृतक मेलान असुर बीते शुक्रवार को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नवाटोली के वार्ड सदस्य अजीत असुर के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था. जिसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चला. परिजनों ने सभी जगह उसकी खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.

बुधवार की सुबह आठ बजे जब गांव के ही लोग बकरी चराने के लिये गरांजटोंगरी की तरफ गये तो वहां क्षत-विक्षत अवस्था में शव को देखा. ग्रामीणों ने जंगल में शव होने की बात उनके परिजनों तक पहुंचायी. जिसके बाद दौड़ते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा बिशुनपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस के सहयोग से शव को सदर अस्पताल गुमला में पोस्टामार्टम के लिये भेज दिया गया. जहां अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *