Palkot : खौफनाक! बकरी चरा रही युवती की टांगी से मारकर हत्या
Palkot :गुमला जिला अंतर्गत पालकोट थाना क्षेत्र के कट्टरकोचा टोला निवासी रमेश साहू की 22 वर्षीय पुत्री निराश कुमारी की हत्या के मामले में पालकोट पुलिस ने टोला के ही करमदयाल महतो के पुत्र प्रमोद महतो को गिरफ्तार किया है. मृतका व हत्यारा दोनों पड़ोसी हैं. गत शुक्रवार को युवती निराश कुमारी बकरी चरा रही थी. इसी दौरान वहां निराश कुमारी व प्रमोद महतो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बीच बहस में प्रमोद ने टांगी से निराश पर वार कर दिया.
इसके बाद प्रमोद ने वहीं पड़े एक पत्थर को भी उठाकर निराश पर वार कर दिया. चोट लगी जगह से खून निकलने लगा. इस घटना में निराश गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों निराश को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये. इसी क्रम में निराश ने दम तोड़ दिया. इधर, शुक्रवार को मृतक युवती के पिता रमेश साहू द्वारा शनिवार को अपने पड़ोसी प्रमोद महतो, प्रदीप महतो व सुनवी देवी के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन मिलते ही केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रमोद महतो को गिरफ्तार कर लिया.
थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि रमेश साहू के परिवार के साथ करमदयाल महतो के परिवार के बीच लड़ाई-झगड़ा हमेशा होते रहता था. घटना के दिन मृतक युवती बकरी चरवाही कर रही थी और इसी बीच करमदयाल महतो का बेटा प्रमोद से विवाद हो गया और प्रमोद के द्वारा टांगी व पत्थर से वार कर घायल कर दिया. ईलाज के युवती की मौत हो गया. उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
