अनोखा मामला! युवती को लेकर पति फरार, पत्नी पहुंची थाने
गुमला के महिला थाना में एक महिला ने अपने पति के कथित रूप से दूसरी युवती के साथ फरार होने की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता गुमला थाना के करौंदी नायकटोली की रिको देवी ने आवेदन देकर बताया है कि उसका पति अमित नायक उसे और उसके छह बच्चों को छोड़कर गांव की ही एक युवती के साथ भाग गया है.
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2008 में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी और दंपती के छह बच्चे हैं. जिनमें तीन बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं. महिला ने बताया कि परिवार पूरी तरह उसके पति पर निर्भर है. जबकि वह स्वयं मजदूरी कर घर-परिवार का पालन-पोषण करती रही है. आरोप है कि गांव की ही रहने वाली प्रतिमा ने उसके पति को अपने झांसे में लेकर शुक्रवार की सुबह अपने साथ भगा लिया.
पीड़िता ने यह भी बताया कि उक्त युवती पहले से शादीशुदा है और अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी. महिला ने अपने आवेदन में पति के मोबाइल नंबर का भी उल्लेख करते हुए पुलिस से उसे जल्द खोजने और आरोपी युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
