गुमला में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी
Bhimrao Ambedkar Birth Anniversary : गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य कार्यक्रम गुमला शहर के आंबेडकर नगर में हुई. इस अवसर पर रविदास पंचायत समिति गुमला द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा आंबेडकर नगर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से गुजरते हुए परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचा. जहां समाज के सभी लोगों ने माल्यार्पण किया. वहीं आंबेडकर नगर में मंचीय कार्यक्रम हुआ. वक्ताओं ने बच्चों को कहा कि संविधान को अवश्य पढ़े. समानता को जाने. संघर्ष करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करे और देश की सेवा से जुड़ कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें.
विषम प्रस्थिति में जीतना ही इतिहास कहलाता हैं जो डॉ भीमराव आंबेडकर ने करके दिखाया. बाबा साहेब का कथन था, शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो. हम बाबा साहेब के इतिहास को पढ़े. मंच संचालन प्रदीप राम ने किया. मौके पर रिटायर्ड शिक्षक डोमनराम मोची, कुंदन राम, रमेश राम, अजीत राम, मनोज पासवान, ज्योति पासवान, मोहन पासवान, विनोद पासवान, मुकेश राम, खंटू कुमार, खुटून राम, रवि कुमार राम, वार्ड पार्षद लखन राम, रामवृक्ष राम, सौरभ राम, अनूप राम, सुनील राम, जनक राम, संजय राम, अवधेश राम, कुंवरराम मोची, किशन राम, अमरनाथ पासवान, प्रदीप कुमार, अखिलेश राम, सूरज राम, रूपेश कुमार, गणेश राम, विमला देवी, सरिता देवी, चंद्रशेखर राम, अनंत राम, सन्नी कुमार, संदीप राम समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.
कामडारा : 135वीं जयंती मनायी गयी
कामडारा प्रखंड में मंगलवार को भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी. ब्लॉक चौक स्थित डॉक्टर आंबेडकर की मूर्ति पर झामुमो कमेटी द्वारा माल्यार्पण किया गया. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड सचिव सुगड तोपनो, अगापीत होरो, अनिल हेमरोम, नमन तोपनो समेत ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.
बिशुनपुर : बाबा साहब की जयंती मनायी गयी
बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्संग भवन के सामने मंगलवार को बिशुनपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राजलक्ष्मी उरांव ने की. राजलक्ष्मी उरांव ने कहा कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिये समर्पित रहा. उनके बताये मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा, एकता और संगठन के द्वारा ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजू उरांव, वरिष्ठ सदस्य प्रेम दत्ता, सीपीआइ के अनिल असुर, रामप्यार तुरी, बसंत तुरी, प्रकाश उरांव, बिमल कुजूर, फुलचंद नायक, मो सालिक खलिफा, बुधराम उरांव, मो फिरोज खान, विजय बिरहोर, मो. जुल्फिकार अली, मंगरु उरांव, सेरका मुखिया जयंती उरांव एवं महावीर उरांव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.
पालकोट : शिक्षण संस्थानों में मनायी गयी जयंती
पालकोट प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. सोहर साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व किशोरी मोहन लाल साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैंबा टेंगरिया में विशेष कार्यक्रम हुआ. वक्ताओं ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने की सीख दी.
सिसई : शिक्षण संस्थानों में मनायी गयी जयंती
सिसई प्रखंड के रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा एवं सरस्वती शिशु मंदिर सिसई में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी समाज को समानता, शिक्षा और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव राज ने किया. मौके पर कौशल्या कुमारी, सरिता मुखर्जी, बद्रीनारायण सिंह, नाथु भगत, सौरभ वर्मा, कमल सिंह, विक्रम कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, कमला, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे.
