गुमला

Kamdara : जनगणना कार्य को लेकर कामडारा जा रहे सेमरटोली स्कूल के दो शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत

Kamdara : गुमला जिला अंतर्गत कामडारा थाना के बेड़ो मुख्य पथ स्थित गांव कोटबो मोड़ के समीप बुधवार की भीषण सड़क हादसा हुई. दुर्घटना मे दो शिक्षकों की मौत हो गयी. मृतकों में केनालोया गांव निवासी धनेश्वर गोप व सेमरटोली गांव निवासी बहुरन सिंह हैं. दोनों राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरटोली के सरकारी शिक्षक थे. दोनों एक बाइक से जनगणना कार्य को लेकर कामडारा प्रखंड मुख्यालय जा रहे थे. इसी दौरान कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर गांव कोटबो मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक लाल रंग की कार ने उनके बाइक को जबरदस्त ठोकर मारते हुए लतरा-कोंसा गांव की ओर फरार हो गया. कार से ठोकर लगने के बाद दोनों शिक्षक बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कामडारा थाना की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया. तब तक दोनों घायल शिक्षकों की स्थिति गंभीर हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायल शिक्षक धनेश्वर गोप को रांची रिम्स ले जाने एवं बहुरन सिंह को ऑक्सीजन के सहारे सदर अस्पताल गुमला ले जाने के दौरान बीच रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी.

दो शिक्षकों के निधन पर शोक

सड़क हादसे में सेमरटोली विद्यालय के दो शिक्षकों के निधन पर शिक्षक संघ कामडारा के अध्यक्ष अमित कंडुलना ने गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही 16 अप्रैल को प्रखंड के सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं सभी संकुलों के सीआरपी को बीआरसी कार्यालय के समीप उपस्थित होने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *