गुमला

Gumla Weather : गुमला का पारा 39°C, छात्र हो रहे बीमार

Gumla Weather : गुमला में गर्मी का असर दिखने लगा है. लू से छात्र बीमार हो रहे हैं. बुखार, बदन दर्द, शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहा है. अस्पताल में कई ऐसे छात्र पहुंचे. जिन्हें लू मार दिया है. हालांकि, इलाज के बाद सभी छात्र ठीक हैं. लेकिन डॉक्टरों ने हिदायत दी है कि तेज गर्मी में छात्र बाहर न निकले. ऐसे में गुमला में अबतक मॉर्निंग क्लास शुरू नहीं की गयी है. जिसका सीधा असर छात्रों के सेहत पर पड़ रहा है. गुमला का पारा 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है.

चूंकि गुमला जंगलों के बीच बसा है. यहां ज्यादा गर्मी का असर पड़ता नहीं है. लेकिन इसबार गुमला में भी गर्मी का असर दिखने लगा है. गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. इधर, सरकार ने गर्मी को देखते हुए सुबह सात से दिन के 12 बजे तक कक्षा लेने का समय तय किया है. परंतु, गुमला में निजी स्कूल अभी भी दोपहर के तीन बजे तक कक्षा ले रहे हैं.

डॉक्टर की सलाह

डीएस डॉ अनुपम किशोर ने गर्मी को देखते हुए छात्रों व माता पिता को सलाह दी है. पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और तरल पदार्थ पिएं. हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें. सीधे धूप में निकलने से बचें. यदि चक्कर या बेहोशी महसूस हो, तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं. ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *