गुमला

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक, वृद्ध की मौत

गुमला सदर थाना के कोटाम पतगच्छा गांव में अंधविश्वास और जागरूकता की कमी के कारण 60 वर्षीय भीखवा उरांव की मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर करीब एक बजे की है. जब मृतक भीखवा उरांव अपने घर के चूल्हे के पास छप्पर पर बसिला (लकड़ी काटने का सामान) को निकाल रहे थे. इसी दौरान छप्पर में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया. जिसे शुरुआत में उन्होंने चूहा काटने की गलतफहमी में नजरअंदाज कर दिया और दोबारा हाथ बढ़ाया. इसपर सांप ने उन्हें फिर से डस लिया.

अस्पताल जाने के बजाय मृतक गांव के ही भगत के पास जाकर झाड़-फूंक करवाने लगा. घर वापस आने पर उसने घटना की जानकारी अपनी बड़ी पुतोह सुचिता देवी को दी. आनन फानन में सुचिता देवी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंची. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोसो मोड़ के समीप भीखवा उरांव ने दम तोड़ दिया. अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार ने शव का पंचनामा तैयार कर गवाहों के बयान दर्ज किया और प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण ‘सर्पदंश’ स्पष्ट करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *