गुमला

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने नहीं सुनी बात, तो ग्रामीणों ने खुद बना ली सड़क

गुमला प्रखंड के सिलाफारी पंचायत स्थित चौली लांजी गांव में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनायी. सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने खुद चंदा भी किया. जिसमें गांव के लोगों ने सहयोग किया. इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर कच्ची सड़क का निर्माण किया है. ग्रामीण बाल कृष्ण साहू, खुले साहू, जनक साहू, पवन साहू, बिगना साहू, दशरथ साहू, छोटवा साहू, श्याम साहू सहित दर्जनों लोगों ने मिलकर 100 फीट रास्ता का निर्माण किया है.

सुदामा साहू ने कहा है कि गांव में डाड़ी कुआं तक जाने के लिए सड़क नहीं है. जिससे कुआं तक जाने में परेशानी होती थी. सड़क बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गयी. लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इसलिए ग्रामीणों ने यहां श्रमदान से कुआं तक जाने के लिए सड़क बनायी. इधर, दिलीप साहू ने कहा है कि गांव में जितने भी जलमीनार व चापानल बने हैं. अगर वह किसी निजी व्यक्ति के कब्जे में है तो प्रशासन उसे मुक्त कराये और पूरे गांव को उस जलमीनार का उपयोग करने की छूट दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *