गुमला

लोकल गाड़ी चालकों से टैक्स लेने पर नागफेनी टोल प्लाजा में हंगामा

गुमला के नागफेनी स्थित टोल प्लाजा में शुक्रवार को हंगामा हुआ. टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा लोकल गाड़ी मालिकों से पैसा लेने के बाद हंगामा हुआ. गाड़ि मालिक की शिकायत है. टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया गया. इतना ही नहीं, मारने पीटने की भी धमकी दी गयी. हालांकि, इस मामले को मिशन बदलाव गुमला ने गंभीरता से लिया है. साथ ही टोल प्लाटा में घटित घटना का वीडियो तैयार किया गया है. मिशन बदलाव के संयोजक भूषण भगत ने कहा है कि इस पूरे मामले को लेकर एसपी से मिलेंगे. टोल प्लाजा में जो घटना घटित हुई है. उक्त मामले में जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. साथ ही जो वीडियो बनाया गया है. उसे एसपी को सौंपा जायेगा.

यहां बता दें कि गुमला निवासी जनक गोप नागफेनी स्थित टोल प्लाजा से गाड़ी लेकर पार हो रहे थे. उन्होंने लोकल का हवाला देते हुए टोल टैक्स देने से इंकार किया. इसके बाद टोला प्लाजा के कर्मी टोल टैक्स लेने को लेकर अड़ गये. जिससे विवाद हो गया. जनक गोप ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया गया है. गाली-गलौज किया गया. अब टोल प्लाजा के विरोध में गाड़ी चालक आंदोलन का रूप अपनायेंगे. उन्होंने कहा कि यहां जबरदस्ती धमकी देकर पैसा की वसूली किया जा रहा है और जब कोई विरोध करता है तो पुलिस की धमकी देकर बेवजह परेशान किया जाता है. नियम के अनुसार 20 किलोमीटर तक में किसी तरीके का टोल लोकल लोगों से नहीं लेना है. परंतु यहां टोल टैक्स वसूला जा रहा है.

इधर, कांग्रेस नेता रोहित उरांव विक्की ने कहा है कि टोल प्लाजा में हर दिन टोल टैक्स वसूली को लेकर विवाद हो रहा है. इस मामले को एक बार प्रशासन को देखना चाहिए. साथ ही टोल प्लाजा में लोकल गाड़ी चालकों से टोल टैक्स लेने का क्या नियम है. इसकी जानकारी देनी चाहिए. अगर टोल टैक्स वसूली के मामले को क्लियर नहीं किया गया तो इसी प्रकार विवाद होते रहेगा. इधर, टोल टैक्स कर्मियों ने कहा है कि हमलोग नियम के अनुसार ही टोल टैक्स ले रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *