राजनीति

आजसू पार्टी की बैठक में आक्रोश मार्च पर चर्चा

गुमला के जिला परिषदन सभागार में आजसू पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं झारखंड आंदोलन के क्रांतिवीर डॉक्टर देवशरण भगत उपस्थित थे. साथ ही मीडिया सेल के संयोजक परवाज खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

आगामी 22 जून 2026 को आजसू पार्टी स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर डॉक्टर देवशरण भगत ने जिला कार्य समिति की बैठक में प्रखंडवार जानकारी लिया और कार्यक्रम की तैयारी के रूपरेखा पर फोकस करते हुए कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर प्रखंड तक, प्रखंड से जिला तक भारी से भारी संख्या में कार्यकर्ता आक्रोश मार्च में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. धनबाद में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस पर आक्रोश मार्च में भाग लेने का आह्वान किया है. जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने कहा है कि आजसू पार्टी गुमला जिला में स्थापना काल से प्रतिनिधित्व करता रहा है और पार्टी की स्थापना दिवस पर महिला मोर्चा और युवा आजसू के सक्रिय कार्यकर्ता भारी संख्या में धनबाद के लिए कूच करेंगे. गुमला जिला के सभी मुख्य मार्गों पर धनबाद चलो का नारा बुलंद करते हुए दीवार लेखन एवं बैनर पोस्टर से आच्छादित किया जायेगा. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार महिला मोर्चा का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन रांची में आयोजित होने वाला है.

इस अवसर पर भी भारी संख्या में महिलाओं को इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का डॉक्टर देवशरण भगत ने आह्वान किया है. साथ ही  7 एवं 8 अगस्त 2026 जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा मोर्चा के अधिवेशन में गुमला जिला से भारी संख्या में युवा आजसू के कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. बैठक में केंद्रीय सचिव गोपीनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य दुर्गा साहू, जिला सचिव गोलू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राहत अफजा, मीडिया सेल के प्रभारी सुरेंद्र कुमार, सिसई अध्यक्ष श्रीकांत गिरी, जिला उपाध्यक्ष छोटू उर्फ दीपक साहू, युवा आजसू जिला अध्यक्ष मनीष सिंह लायन, अजीत साहू, अशोक सिंह कुमार, अशोक गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *