Chhath Puja 2025 : गुमला में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, फलों व पूजन सामग्रियों की हुई खरीदारी
Chhath Puja 2025 : शुद्धता, पवित्रता और लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है. छठव्रतियों ने तालाबों व नदियों में स्नान कर भगवान सूर्य को जलार्पण व नमन कर कद्दु-भात व चना का दाल बनाकर ग्रहण करने के पश्चात चार दिवसीय छठ पूजा का महा अनुष्ठान की शुरूआत की. अब खरना, संध्या अर्ध्य व प्रात: अर्ध्य के साथ मंगलवार को इस महापर्व का समापन होगा. इधर, छठ पूजा को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है.
गुमला में फलों की कीमत में तेजी
छठ पूजा को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गया है. छठव्रती व श्रद्धालु छठ पूजा सामग्रियों की खरीदारी में लग गये हैं. शनिवार को छठ पूजन समाग्रियों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ रही. गत साल की अपेक्षा इस साल छठ पूजा सामग्रियों विशेषकर फलों की कीमत में तेजी है. केला 400, 500 व 600 रुपये प्रति कांधी तथा 50 व 60 रुपये प्रति दर्जन की दर से बिक्री हो रहा है. वहीं सेब प्रति पेटी 650 रुपये से लेकर 800 रुपये तथा प्रति किग्राम 100 व 120 रुपये की दर से बिक्री हो रहा है. संत 60 से 80 रुपये, पानीफल 80 से 100 रुपये, अनार 180 से 200 रुपये, शरीफा 100 व 120 रुपये, अमरूद 100 से 120 रुपये व बैर 100 रुपये प्रति किग्राम की दर से बिक्री हो रहा है. वहीं केतारी प्रति पीस 20 से 30 रुपये, अनालस 60 से 80 रुपये व नारियल 40 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है. जग्गू फ्रूटस के दुकानदार जग्गू साव ने कहा कि छठ पूजा को देखते हुए फल दुकान में सभी प्रकार के फल उपलब्ध कराया गया है.
लागत मूल्य पर बिक रहा छठ पूजन सामग्री
गुमला. गुमला में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर पूजन सामग्रियों का बाजार सज गया है. छठ को देखते हुए दुकानदारों द्वारा लागत मूल्य पर पूजन सामग्री दिया जा रहा है. गुमला शहर के मेन रोड स्थित केसरी भंडार में छठ पर्व को लेकर सभी पूजन सामग्री लागत मूल्य पर दिया जा रहा है. प्रतिष्ठान के मालिक हरिओम लाल केशरी ने बताया कि शुद्धता की पूरी गारंटी के साथ सभी पूजन सामग्रियां यथा लाल गेंहू, नया अरवा चावल, नया गुड़, गोटा नारियल, सिंदूर, सभी ब्रांडेड कंपनियों के जैसे अमूल, ब्रिटानिया, पतंजलि, मधुसुदन, नंदन, घी आरता, बद्दी, काजू, किसमिस, गोटा अखरोट, काठ बादाम, सभी अन्य डॉयफ्रूट्स सहित मिट्टी के कोसी, दिया, ढक्कन, बांस के सूप व दौरा भी उपलब्ध है. सभी ब्रांडेड कंपनियों के शुद्ध घी भी थोक से भी कम भाव मे उपलब्ध है. छठ पूजा हेतु 1100 रुपया या उससे अधिक की सामग्री लेने पर प्रतिष्ठान द्वारा सभी व्रतियों को एक निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है.
बाजार मूल्य इस प्रकार है
सूप 160 रुपये प्रति पीस, दौरा 300 रुपये प्रति पीस, लाल गेंहू 39 रूपय प्रतिकिलो, चनादाल 75 रुपये प्रति किलो, काजू 840 रुपय प्रति किलो, किसमिस 480 रुपय प्रति किलो व नया गुड़ 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.
