Chhath Puja 2025 : गुमला में लागत से भी कम मूल्य पर फल दे रहा विशाल क्लब
Chhath Puja 2025 : न्यू विशाल क्लब छठ पूजा समिति सिसई रोड गुमला द्वारा लागत से भी कम मूल्य पर फलों का वितरण किया जा रहा है. इसके लिए क्लब द्वारा प्रकाश होटल के समीप स्टॉल लगाया गया है. स्टॉल का उदघाटन ब्लू डायमंड सोसाइटी गुमला के अध्यक्ष सह समाज सेवी मनोज सिंह ने फीता काटकर किया. क्लब के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा व सचिव अभिनंदन जायसवाल लक्की ने बताया कि स्टॉल में केला 301 रुपये कांधी, सेब 551 रुपये पेटी, संतरा 40 रुपये केजी, नारियल 30 रुपये प्रति पीस, अनाजर 110 रुपये केजी, अमरूद 50 रुपये केजी, सीताफल 40 रुपये पीस, अनानस 30 रुपये पीस, बैर 50 रुपये केजी व केतारी 10 रुपये पीस की दर से दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को भी फलों का वितरण किया जायेगा.
महंगाई की दौर में लागत से भी कम मूल्य पर फल वितरण सराहनीय : मनोज सिंह
छठ महापर्व के अवसर पर न्यु विशाल क्लब छठ पूजा समिति सिसई रोड गुमला द्वारा छठ पूजन सामग्रियों का लागत से भी कम मूल्य पर वितरण हेतु लगाये गये स्टॉल का उदघाटन समाजसेवी मनोज सिंह ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में सभी चीजे महंगी हो रही है. ऐसी स्थिति में छठ पूजा हेतु विशाल क्लब द्वारा सराहनीय पहल किया गया है. बाजार से भी कम और उचित मूल्य पर छठव्रतियों के बीच छठ पूजा की सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है.
मौके पर क्लब के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, सचिव अभिनंदन जायसवाल लक्की, उपाध्यक्ष नितेश यादव, राहुल रंजन, हरजीत सिंह, मनीष केशरी, दीपक गुप्ता,अंकित विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, छोटू शुभंकर, लड्डू विश्वकर्मी, नितेश साहू, राजीव रंजन, शंभु सिंह, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
