गुमला

गुमला के घाघरा में दो बच्चों के साथ मां कुएं में कूदी, तीनों की मौत

गुमला के घाघरा थाना स्थित मनातू गांव में एक विक्षिप्त मां ने अपने दो बच्चों के साथ कुआं में कूदकर जान दे दी. बच्चों की भी मौत हो गयी. इससे गांव में मातम छा गया. जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय परदेशनी कुमारी की पिछले आठ महीने से मानसिक स्थिति ठीक नहीं था. बुधवार की दोपहर दोनों बच्चों को लेकर निकली और घर के पीछे स्थित कुआं में जाकर दोनों बच्चों को कुआं में डालने के बाद खुद भी कूद गयी. काफी देर होने के बाद के परदेशनी की गोतनी (देवरानी) ने देखा कि वह नहीं दिख रही है. तब वह इधर-उधर खोजबीन करने लगी. जिसके बाद वह घर के पीछे स्थित कुआं में जाकर देखी तो कुआं के अंदर में एक कपड़ा दिखा जो कपड़ा दिनभर परदेशनी अपने माथे में ढकी रहती थी. जिससे अंदेशा लगाया गया कि कुआं में ही वह डूब गयी होगी.

अंदेशा से कुआं के अंदर झागड़ डाला गया तो छह वर्षीय बेटा अंश उरांव झागड़ में फंसा और उसे निकाला गया. जिसके बाद पूरे गांव के लोग एकजुट हुए और तीनों शव को कुआं से निकाला गया. परदेशनी के साथ-साथ छह वर्षीय अंश उरांव व चार वर्षीय आसमानी कुमारी की मौत हो गयी. मृतका के पति जगन्नाथ उरांव ने बताया कि वह खेत में बीड़ा छीटने के लिए गया था. अचानक उसे सूचना मिली कि कुआं से शव बरामद किया गया है. जिसके बाद घटनास्थल पहुंचा. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद तीनों शव को कुआं से बाहर निकल गया और घटना की सूचना घाघरा पुलिस को दी गयी. घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर घाघरा थाना ले आयी है.

पहले भी प्रयास की थी

ग्रामीणों ने बताया कि परदेशनी पहले भी आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी थी. कई बार छत से कूदने का प्रयास तो कई अनावश्यक काम करती थी. लेकिन लोगों का नजर पड़ता था और उसे बचा लिया जाता था.

थानेदार ने क्या कहा

थानेदार मोहन कुमार सिंह ने कहा कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और दोनों बच्चों को लेकर वह कुआं में कूद गयी. जिससे तीनों का मौत हो गयी है. शव को बरामद कर लिया गया है. देर शाम होने के कारण गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *