Driving Licenses : RTO के चक्कर खत्म! गुमला की हर पंचायत में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
Driving Licenses : गुमला वासियों के लिए खुशखबरी. अब आपको अपना ड्राइविंग या लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के लंबे चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है. झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “परिवहन कार्यालय आपके द्वार” अभियान की शुरुआत की है. अब आपके अपने पंचायत भवन में ही कैंप लगाकर लाइसेंस बनाये जायेंगे. 25 जून 2026 से इस महा-अभियान की शुरुआत होगी. पहला कैंप रायडीह प्रखंड से शुरू होने जा रहा है. डीटीओ ने बताया कि 25 जून को रायडीह में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक कैंप लगेगा. लाइसेंस के लिए आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, वोटर आइडी कार्ड या 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और ब्लड ग्रुप की जरूरत है. आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन लिया जायेगा.
प्रखंडवार कैंप की तिथि
रायडीह में 25 जून को सिसई में 27 जून को, पालकोट में एक जुलाई को, कामडारा में तीन जुलाई को, गुमला में चार, खरका में छह व फसिया में सात, घाघरा के नवडीहा में 10, देवाकी में 13, डुमरी के नवाडीह में 15 चैनपुर के रामपुर में 17, बरवेनगर में 20, बिशुनपुर के सेरका में 23 जुलाई, बिशुनपुर में 25 जुलाई, भरनो के करौंदाजोर में 27 जुलाई, डोम्बा में 28 जुलाई, बसिया प्रखंड के ममरला में 29 जुलाई, कोनवीर में 30 जुलाई, जारी के गोविंदपुर तमें 31 जुलाई को कैंप लगेगा.
