गुमला

आसमानी बिजली से महिला की मौत

गुमला सदर थाना के जोराडाड़ गांव में बुधवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और उसके मवेशी की मौत हो गयी. घटना से गांव में शोक का माहौल है. मृतका 30 वर्षीय गीता उरांव है. बताया जा रहा है कि दोपहर में हल्की बारिश हो रही थी. इसी दौरान गीता उरांव अपने आंगन में बंधे मवेशी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए उसे खोलने पहुंची थी. तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी. जिसकी चपेट में महिला और मवेशी दोनों आ गये.

वज्रपात इतना तेज था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका का पुत्र आनन-फानन में अपनी मां को लेकर सदर अस्पताल गुमला पहुंचा. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *